Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Kal Ka Rashifal 31 July 2026: धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, कर्क रखें पैसों का ध्यान; पढ़ें मेष से मीन का भाग्यफल

Punjabkesari.com 2 weeks ago

Kal Ka Rashifal 31 July 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन शांति, ऊर्जा और आत्मविश्वास का है। पंचांग के अनुसार, कल चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। कल का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है।

लव लाइफ में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ को धीरज से काम लेना होगा। कुल मिलाकर, यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। आइए, जानें मेष से लेकर मीन तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।

Tomorrow Horoscope 30 July 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?

1. मेष राशि (Aries) Mesh Rashifal 31 July 2026

 Mesh Rashi

आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा रहेगा। आपके दिमाग में चल रही उलझनें दूर होंगी। काम के सिलसिले में आपने जो पहले मेहनत की थी, उसका बहुत ही अच्छा फल आज आपको मिल सकता है। अगर बात सेहत की करें तो आप खुद को काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे, मानसिक तनाव कम होगा। लव लाइफ में भी प्यार की नई मिठास घुलेगी, जीवनसाथी के साथ बातचीत बेहतर होगी, जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़ या चने का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि (Taurus) Vrishabh Rashifal 31 July 2026

 Vrishabh Rash

आज आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार की खुशियों, अपनों के साथ वक्त बिताने और घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन काफी अच्छा है, बस थोड़ा समय निकालकर योग या वॉक करें ताकि पेट की समस्याओं से राहत मिले। प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने पार्टनर की जरूरतों और जज्बातों का खास ख्याल रखेंगे, जिससे आप दोनों के बीच का जुड़ाव और गहरा होगा।

शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल, दूध या कोई सफेद चीज दान करें।

3. मिथुन राशि (Gemini) Mithun Rashifal 31 July 2026

 Mithun Rashi

आज आपकी मीठी और असरदार बातचीत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अगर कोई काम काफी समय से रुका हुआ था, तो सही संवाद के जरिए उसके नए और आसान रास्ते खुल सकते हैं। काम के दबाव से थोड़ी राहत मिलेगी जिससे दिमाग शांत रहेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा और आप हल्का महसूस करेंगे। लव लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से खुलकर बातें करना आज आपके सारे गिले-शिकवे दूर कर देगा।

शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

4. कर्क राशि (Cancer) Kark Rashifal 31 July 2026

 Kark Rashi

आज का दिन पैसों से जुड़े मामलों में बहुत समझदारी से फैसले लेने का है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी, जिससे आपकी चिंताएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल रखें और खूब पानी पिएं। प्यार के मामले में आज आपको अपने साथी से रोमांटिक माहौल मिलेगा, जिससे आपकी लव लाइफ में मजबूती आएगी और पुराने मतभेद खत्म होंगे।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर शुद्ध जल और थोड़ा सा कच्चा दूध अर्पित करें।

5. सिंह राशि (Leo) Singh Rashifal 31 July 2026

 Singh Rashi

आज आपका आत्मविश्वास और काम करने का जज्बा अच्छा रहेगा। ध्यान रखें कि किसी भी तरह की बेवजह की बहस या दूसरों के मामलों में दखल देने से खुद को पूरी तरह दूर रखें। सेहत आपकी बहुत बढ़िया रहेगी, बस ज्यादा गुस्से से बचें ताकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे। प्यार के मामले में आज आपका पार्टनर आपकी तरफ आकर्षित होगा; उनके साथ एक खुशनुमा शाम बिताएं।

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1
उपाय: सुबह उठकर सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

6. कन्या राशि (Virgo) Kanya Rashifal 31 July 2026

 Kanya Rashi

आज की शुरुआत धीमी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों या समस्याओं पर बेवजह चिंता करने के बजाय जीवन के बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। सेहत के लिहाज से मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम करना और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। लव लाइफ में अगर कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो बड़े दिल से काम लें। पार्टनर को अपनी भावनाएं प्यार से समझाएं, जल्द ही सब कुछ ठीक और सुखद हो जाएगा।

शुभ रंग: पैरेट ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

7. तुला राशि (Libra) Tula Rashifal 31 July 2026

 Tula Rashi

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। दोस्तों, करीबियों और अपने सहकर्मियों से आपको कोई बहुत अच्छी प्रेरणा या सही सलाह मिल सकती है। अपने अंदर के आत्मविश्वास को बनाए रखें और अपने फैसलों पर पूरा भरोसा रखें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, आप खुद को काफी एक्टिव महसूस करेंगे। लव लाइफ की बात करें तो, आप अपने पार्टनर के साथ कोई खास प्लान बना सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच का प्यार और तालमेल और गहरा होगा।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी मंदिर में छोटी कन्याओं को टॉफी या कोई मीठी चीज बांटें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) Vrishchik Rashifal 31 July 2026

 Vrishchik Rashi

कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। ऑफिस या बिजनेस में आपको सही पहचान और मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपकी मेहनत पूरी तरह रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। लव लाइफ में भी आज स्थिरता आएगी; जीवनसाथी या पार्टनर आपकी सफलता से बहुत खुश होगा और हर कदम पर आपका पूरा सहयोग करेगा।

शुभ रंग: डार्क रेड
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

9. धनु राशि (Sagittarius) Dhanu Rashifal 31 July 2026

 Dhanu Rashi

आज का दिन आपके जीवन में नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आएगा। अगर आप नौकरी या करियर में बदलाव तलाश रहे हैं तो आपकी खोज पूरी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवादों से आज बड़ी राहत मिलने के योग हैं। सेहत के मामले में आप बहुत चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। प्यार के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही रोमांचक रहने वाला है, अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा या डेट पर जाने का प्लान बन सकता है जो आपके रिश्ते को नया मोड़ देगा।

शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें।

10. मकर राशि (Capricorn) Makar Rashifal 31 July 2026

 Makar Rashi

आज का दिन अपने पैसों के सही निवेश करने का है। अगर किसी अपने से छोटी-मोटी बात पर अनबन हुई हो, तो उसे दिल से न लगाएं और बात को वहीं खत्म करें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें, विशेषकर जोड़ों या पीठ के दर्द का ध्यान रखें। लव लाइफ में धैर्य बनाए रखें, पार्टनर की बात को सुनें और बातों को तूल देने की बजाय शांति और प्यार से मामले को सुलझाएं।

शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिदेव का स्मरण करें और शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

11. कुंभ राशि (Aquarius) Kumbh Rashifal 31 July 2026

 Kumbh Rashi

आज दिनभर के कामकाज के कारण आपको थोड़ी शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि बिजनेस और आर्थिक मामलों में स्थिति बहुत ही फायदेमंद रहेगी। धन लाभ होने से आपकी थकान दूर हो जाएगी। सेहत को बेहतर रखने के लिए सही समय पर खाएं और आराम करें। लव लाइफ की बात करें तो आपका पार्टनरके साथ बिताया गया थोड़ा सा समय भी आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ले आएगा।

शुभ रंग: वॉयलेट
शुभ अंक: 8
उपाय: किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को भोजन या चाय-पानी कराएं।

12. मीन राशि (Pisces) Meen Rashifal 31 July 2026

 Meen Rashi

आज का दिन पूरी तरह से खुद को समय देने और अपनी सेहत का ख्याल रखने का है। अपनी लाइफस्टाइल और दिनचर्या में अच्छे बदलाव लाएं। आज कोई पुरानी याद आपके जेहन में आएगी, जिससे आपका मन पूरे दिन लाइट रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी शारीरिक परेशानियों से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन बहुत ही रोमांटिक और सुकून भरा रहेगा, आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Aaj Ka Panchang 30 July 2026: श्रावण माह की कृष्ण प्रतिपदा आज, जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com