Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Lionel Messi के लिए FIFA World Cup 2026 होगा बेहद खास, टूर्नामेंट के दौरान टूट सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड

Lionel Messi के लिए FIFA World Cup 2026 होगा बेहद खास, टूर्नामेंट के दौरान टूट सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड

Punjabkesari.com 2 weeks ago

Lionel Messi Can Break These 5 Records: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको एक साथ मिलकर कर रहे हैं। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजर एक बार फिर अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मैसी पर होगी, जो इस टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर चुके हैं और आगे भी कर सकते हैं।

अगर मैसी इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेते हैं, तो उनके पास पांच बड़े रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा।

1. छह फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी

 Lionel Messi Can Break These 5 Records (Source: Social Media)

2026 वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरते ही मैसी इतिहास रच देंगे। वह छह फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन सकते हैं। इससे पहले वह 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की ओर से खेल चुके हैं। यह अचीवमेंट उन्हें वर्ल्ड फुटबॉल में एक अलग पहचान दिलाएगी। हालांकि पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

2. विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बनने का मौका

 Lionel Messi Can Break These 5 Records (Source: Social Media)

मैसी के नाम फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप में 26 मैचों में 13 गोल दर्ज हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के नाम है। ऐसे में अगर मेसी का प्रदर्शन 2026 में भी शानदार रहता है, तो वह इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

3. असिस्ट के मामले में भी बना सकते हैं नया कीर्तिमान

 Lionel Messi Can Break These 5 Records (Source: Social Media)

मैसी सिर्फ गोल करने में ही नहीं, बल्कि गोल बनवाने में भी माहिर हैं। वर्ल्ड कप में उनके नाम 8 असिस्ट हैं, जो अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के बराबर हैं। एक और असिस्ट करते ही वो अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं दो एक्सेसिव असिस्ट उन्हें वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी दिला सकते हैं। अभी के समय में यह रिकॉर्ड जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर के नाम है, जिन्होंने 9 असिस्ट किए थे।

4. कप्तान के तौर पर दो बार विश्व कप जीतने का अवसर

 Lionel Messi Can Break These 5 Records (Source: Social Media)

अगर मैसी अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को एक और वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में सफल रहते हैं, तो वह एक अनोखा रिकॉर्ड कायम करेंगे। अब तक कोई भी खिलाड़ी कप्तान के रूप में दो बार फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। 2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले मेसी के पास यह इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

5. तीन विश्व कप फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पहले कप्तान

 Lionel Messi Can Break These 5 Records (Source: Social Media)

लियोनेल मैसी पहले ही 2014 और 2022 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। अगर 2026 में भी वह अपनी टीम को खिताबी मुकाबले तक ले जाते हैं, तो वो फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने अपनी टीम को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया होगा।

Lionel Messi Can Break These 5 Records: क्या फिर से रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे लियोनेल मैसी

 Lionel Messi Can Break These 5 Records (Source: Social Media)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिरंफ एक और टूर्नामेंट नहीं होगा, बल्कि यह लियोनेल मैसी के शानदार करियर का एक और ऐतिहासिक चैप्टर साबित होगा। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या अर्जेंटीना का यह महान खिलाड़ी एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा पाएगा या नहीं।

Read More: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया मोटिवेशन, जानें वायरल वीडियो में लेजेंड्स की बातचीत का सच

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com