Dailyhunt
Loose Motion और पेट की मरोड़ से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 असरदार Home Remedies, तुरंत मिलेगी राहत

Loose Motion और पेट की मरोड़ से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 असरदार Home Remedies, तुरंत मिलेगी राहत

Punjabkesari.com 3 months ago

Home Remedies for Loose Motion: दस्त या पेचिश अक्सर खाने-पीने में बदलाव या गड़बड़ी की वजह से होती है। ये एक कॉमन प्रॉब्लम है, लेकिन जब 3-4 बार टॉयलेट जाना पड़े तो हालत खराब हो जाती है।

अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं, तो यहां बताए गए घरेलू उपाय आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि दस्त में बार-बार पतला मल आना, पेट दर्द, कमजोरी और कभी-कभी हल्का बुखार भी हो सकता है।

इसे नजरअंदाज कर पाना मुमकिन नहीं है। अधिक समय तक इसके उपाय न करने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो कि सेहत के लिए जानलेवा भी हो सकता है। आइए जानते हैं, What to Eat During Loose Motion के बारे में।

Home Remedies for Loose Motion: दस्त के लिए असरदार घरेलु नुस्खे

 Home Remedies for Loose Motion (Source: social media)

1. अनार के छिलके का पाउडर

अनार का छिलका पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके छिलकों को सुखाकर पीस लें। आधा से एक चम्मच पाउडर शहद या छाछ में मिलाकर दिन में 3-4 बार लें। इससे पेट की जलन कम होती है और दस्त में आराम मिलता है।

2. केला और पपीता खाएं

पका हुआ केला पेट को आराम देता है और दस्त को कम करने में मदद करता है। पपीता पाचन ठीक करता है और पेट साफ रखने में सहायक होता है। इन दोनों फलों को हल्की मात्रा में खा सकते हैं।

3. अजवाइन, जीरा और हींग का मिश्रण

आधा चम्मच जीरा, थोड़ा सा अजवाइन और एक चुटकी हींग लें। इन्हें एक कप गर्म पानी या ताजी छाछ में मिलाकर दिन में 2 बार पिएं। इससे गैस, पेट दर्द और मरोड़ में राहत मिलती है।

 loose motion remedy (Source: social media)

4. हल्दी और शहद

हल्दी में कीटाणुओं से लड़ने के गुण होते हैं। आधा चम्मच हल्दी को एक चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 2 बार लें। इससे पेट का इंफेक्शन कम होता है और शरीर को ताकत मिलती है।

5. ज्यादा तरल चीजें लें

डायरिया में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। छाछ, मट्ठा, नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और कमजोरी नहीं होने देते हैं।

 health tips 2026 (Source: social media)

6. इस बात का ध्यान रखें

बाहर का तला-भुना और जंक फूड न खाएं। हल्का और सादा खाना खाएं। बहुत ठंडी चीजें खाने से बचें। अगर 2-3 दिन में आराम न मिले, तेज बुखार हो या ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com