Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Mulank 5 Marriage Compatibility: गलती से भी न चुनें गलत पार्टनर! जानें मूलांक 5 वालों के लिए कौन-कौन से अंक हैं 'Lucky'

Punjabkesari.com 1 week ago

Mulank 5 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है।

हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।

जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 5 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।

कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लोग?

अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। मूलांक 5 पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। बुध ग्रह को तेज दिमाग, सही फैसले लेने की क्षमता, अच्छी बातचीत और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। इसी वजह से इस मूलांक के लोग आजाद ख्याल, मस्तमौला, हंसमुख और साहसी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में ऐसे साथी पसंद आते हैं जो उन्हीं की तरह ऊर्जावान और जिंदादिल हों।

मूलांक 5 और मूलांक 1 की जोड़ी

 Mulank 5 Life Partner Compatibility (Magnific)

मूलांक 5 और 1 का रिश्ता आमतौर पर काफी सफल रहता है। मूलांक 1 के लोग आत्म-सम्मान से भरे, और खुद पर भरोसा रखने वाले होते हैं। दूसरी तरफ, मूलांक 5 के लोग लोगों से जल्दी घुल-मिल जाने वाले और खुशमिजाज होते हैं। अगर ये दोनों एक-दूसरे की सोच और नजरिए का सम्मान करें, तो इनकी जोड़ी बहुत बढ़िया चलती है। मूलांक 1 की मजबूती और मूलांक 5 की फुर्ती मिलकर रिश्ते में बेहतरीन बैलेंस बनाती है।

मूलांक 5 और मूलांक 3 की जोड़ी

मूलांक 5 और 3 का रिश्ता भी बहुत शुभ और अच्छा माना जाता है। मूलांक 3 के लोग नियम कायदों से जीने वाले, बड़े सपने देखने वाले और धार्मिक सोच वाले होते हैं। वे मूलांक 5 के लोगों की नए-नए विचार और चंचलता को सही रास्ता दिखाने में मदद करते हैं। इस तरह ये दोनों एक-दूसरे की कमी को पूरा करते हैं और इनकी जोड़ी काफी संतुलित रहती है।

मूलांक 5 और मूलांक 6 की जोड़ी

 Mulank 5 Marriage Compatibility (Magnific)

मूलांक 5 और 6 की जोड़ी में बहुत प्यार और आकर्षण देखने को मिलता है। मूलांक 6 के लोग दिल से सोचने वाले, रोमांटिक और कला के प्रेमी होते हैं। वे मूलांक 5 के लोगों की जिंदादिली और चंचल स्वभाव को बहुत पसंद करते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, इन दोनों का साथ लंबे समय तक टिकने वाला और खुशहाल होता है।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Mulank 4 Marriage Compatibility: मूलांक 4 वालों की Love Life का सबसे बड़ा राज! सिर्फ इन्हीं 4 अंकों के साथ टिकती है इनकी शादी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com