Dailyhunt
पंजाब पुलिस ने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

Punjabkesari.com 1 week ago

चंडीगढ़, 4 मई (आईएएनएस)। पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात आरोपी आदित्य उर्फ मखन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से की गई है।

15 दिसंबर 2025 को मोहाली जिले के सेक्टर-79 स्थित सोहाना गांव में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी और इसे संगठित गैंगवार से जोड़कर देखा गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि इसके तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़े हुए हैं। विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर हत्या की पूरी साजिश रची गई थी। इन्हीं के निर्देश पर आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसमें शामिल कुछ आरोपियों को पहले ही कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन आदित्य उर्फ मखन लंबे समय से फरार चल रहा था।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता रहा और अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था। आखिरकार तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे अगरतला से पकड़ लिया गया।

इस पूरी कार्रवाई को एजीटीएफ ने बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी के बाद उसे पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

अधकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस एक सुरक्षित राज्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे आरोपी देश के किसी भी कोने में या विदेश में क्यों न छिपा हो, कानून के दायरे में लाया जाएगा।

–आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com