PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: किसान अब बेसब्री से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किश्त किसानों को आर्थिक मदद देती है।
अभी तक सरकार 22 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों के मन में सवाल है कि 23वीं किस्त कब आएगी? आपके इस सवाल का जवाब इस लेख में मिल जाएगा। जिन किसानों की किस्त अटक गई है, उसके लिए भी उपाय बताएंगे।
PM Kisan Yojana 23vi Kist Kab Ayegi: कब आएगी 23वीं किस्त?
22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो गई थी, अब ऐसी उम्मीद है कि अगली किस्त जुलाई 2026 में आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रुकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं और 'Know Your Status' में अपना स्टेटस चेक करें।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
- अगर e-KYC या Land Seeding के सामने 'No' दिखे, तो तुरंत अपडेट कराएं।
- e-KYC आप ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर कर सकते हैं।
- ये ध्यान रखें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और उसमें DBT चालू है।
- समय-समय पर अपनी जानकारी चेक करते रहें, ताकि पेमेंट रुकने की समस्या न आए।
क्या है PM Kisan Yojana?
PM Kisan Yojana (Image- Social Media)प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, यानी सालाना 6000 रूपये दिए जाते हैं। यह साल में तीन किस्तों में दी जाती है- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च। यह राशि सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में आती है। इस योजना की घोषणा 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। बाद में इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया।
पुरानी और नई दोनों किस्तें एक साथ मिल सकती हैं
अगर आपकी पिछली किस्त किसी तकनीकी वजह से रुकी थी और अब आपने सभी गलतियां सुधार ली हैं, तो आपको पुरानी और नई दोनों किस्तें एक साथ मिल सकती हैं। विभाग पहले पात्रता चेक करता है और फिर बकाया राशि जारी करता है।
इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी जानकारी सही रखें।

