Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

पूर्व आईएफएस अधिकारियों के अनुभव से समृद्ध होगा लद्दाख वाइल्डलाइफ बोर्ड

Punjabkesari.com 1 week ago

Ladakh Wildlife Board : लद्दाख के पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को नई दिशा देने के लिए 'द स्टेट बोर्ड आफ वाइल्डलाइफ, लद्दाख' का पुनर्गठन किया गया है। इस 24 सदस्यीय नवगठित बोर्ड में भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के तीन पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव और विशेषज्ञता को विशेष स्थान दिया गया है, जो क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण की नीतियों को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

​उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना करेंगे अध्यक्षता

लद्दाख प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस प्रतिष्ठित बोर्ड की अध्यक्षता लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना करेंगे, जबकि मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा उपाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। बोर्ड में विभिन्न विभागों के 13 वरिष्ठ प्रशासनिक व तकनीकी दक्षता वाले अधिकारियों के साथ-साथ लद्दाख के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच स्थानीय प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

अनुभवी विशेषज्ञों की मौजूदगी से संरक्षण योजनाओं को मिलेगा नया बल

लद्दाख के अनूठे और संवेदनशील इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए बोर्ड में पूर्व आईएफएस सतीश चंद्र श्रीवास्तव, अक्षय कुमार सक्सेना और सी.डी. सिंह शामिल हैं। वनों, वन्यजीव प्रबंधन और पर्यावरणीय नीतियों में इनका लंबा अनुभव वहां वन्यजीव संरक्षण की योजनाओं को धरातल पर उतारने में बेहद सहायक सिद्ध होगा। आईएफएस अधिकारियों की इस विशेषज्ञ टीम के साथ पत्रकार संजीव गुप्ता को भी बोर्ड में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वह लंबे समय से पर्यावरण, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। ​

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com