भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। लाल निशान में खुला बाजार में आज सेंसेक्स 151 अंक, 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,502 और निफ्टी 37 अंक, 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,213 पर खुला।
बाजार में आज गिरावट देखी गई है लेकिन माना जा रहा है कि बाजार वापसी करके हरे निशान में पहुंच सकता है।
रियल्टी शेयरों में दबाव
शुरुआती कारोबार में रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी रियल्टी आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। साथ ही निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी सर्विसेज भी लाल निशान में थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी ऑयल एंड गैस हरे निशान में थे।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक, TCS, सन फार्मा, M&M, पावर ग्रिड, HUL, ITC, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, BEL, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एलएंडटी और टाइटन लूजर्स थे।
गिरावट का कारण
बाजार में आज गिरावट का कारण अमेरिकी फेड ब्याज दरें है जिसे न बढ़ाने का फैसला उम्मीद के अनुसार ही था, लेकिन इक्विटी मार्केट के लिए यह नेगेटिव रहा क्योंकि यह फैसला 9-3 के बंटवारे के साथ लिया गया था, जिसमें तीन सदस्यों ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट दिया था। इस बंटे हुए फैसले से संकेत मिलता है कि जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं।
एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग,बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुआ, जिसमें मेन Index डाओ जोन्स 2.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
