Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CNG Prices: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, इस बार 3 रुपए 89 पैसे हुई महंगी

CNG Prices: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, इस बार 3 रुपए 89 पैसे हुई महंगी

इंटरेनट डेस्क। ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण कई देशों को पेट्रोल और डीजल के साथ साथ गैस की समस्याओं को सामाना करना पड़ रहा है। इनमें भारत भी शामिल है। यहां कभी पेट्रोल-डीजल महंगा तो कभी एलपीजी।

आज एक बार फिर आईजीएल ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं, दिल्ली में सीएनजी 3 रुपए 89 पैसे महंगी हो गई है।

यह इस साल पहली बार नहीं है, जब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़े हो। बड़ी बात यह है कि पिछले चार महीनों के भीतर सीएनजी करीब 10 रुपए महंगी हुई है। पिछले चार महीनों में दिल्ली-एनसीआर में पांच बार सीएनजी के दामों में बढोतरी हुई है।

युद्ध के बाद पहली बार सीएनजी के दाम 15 मई को बढ़े थे, जब आईजीएल ने 2 रुपए की बढोतरी का ऐलान किया था। इसके बाद 17 मई, 23 मई और 26 मई को भी आईजीएल ने धीरे-धीरे करके सीएनजी महंगी कर दी थी। 17 से 26 मई यानी 10 दिनों के भीतर आईजीएल ने सीएनजी पर 6 रुपए बढ़ा दिए थे।

pc -indianexpress.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre