Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
FIFA World Cup 2026: बच गई अर्जेंटीना की टीम, आखिरी मिनटों में बदला गेम, मेसी ने हासिल की ये उपलब्धि

FIFA World Cup 2026: बच गई अर्जेंटीना की टीम, आखिरी मिनटों में बदला गेम, मेसी ने हासिल की ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में एक बार फिर से बड़ा उल्टफेर होने से बच गया। नहीं तो मेसी की टीम भी बाहर का रास्ता देख सकती थी। आखिरी में लियोनेल मेसी के शानदार खेल की बदौलत मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना मंगलवार को इजिप्ट के खिलाफ फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टरफाइनल में बड़े उपलटफेर का शिकार होने से बचीफ।

आखिरी 11 मिनट में अर्जेंटीना ने ऐसा शानदार खेल दिखाया कि 2-0 से पिछड़ने के बावजूद 3-2 से जीत दर्ज कर ली। अर्जेंटीना की जीत में एक बार फिर से लियोनेल मेसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज ने विजयी गोल कर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। मेसी ने इस मैच के लिए मैदान में उतरने के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक नॉकआउट मैच खेलने के मिरोस्लाव क्लोस के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यह मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका आठवां और विश्व कप इतिहास का रिकॉर्ड 21वां गोल रहा। इस मैच में इजिप्ट ने शुरुआत से ही अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा। उसकी ओर से यासेर इब्राहिम और मोस्तफा जिको ने शुरुआत गोल किए। इससे इजिप्ट ने 2-0 की बढ़त बना ली और ऐसा लगने लगा कि बड़ा उलटफेर होने वाला है। हालांकि, अर्जेंटीना ने इसके बाद अपना दबदबा दिखाते हुए जीत दर्ज की।

pc- ndtv india

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre