Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
FIFA World Cup 2026:  रोनाल्डो की बहन ने कहा, 2026 वर्ल्ड कप उनके भाई का नेशनल टीम की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट

FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की बहन ने कहा, 2026 वर्ल्ड कप उनके भाई का नेशनल टीम की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई हैं और वो ये की पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शानदार इंटरनेशनल करियर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचता नजर आ रहा है।

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने दावा किया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप उनके भाई का नेशनल टीम की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट होगा।

यह खुलासा ऐसे समय आया है जब 41 वर्षीय रोनाल्डो लगातार इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 की रोमांचक जीत दिलाई और टीम को अगले दौर में पहुंचा दिया।

टोरंटो स्टेडियम के बाहर स्पोर्ट टीवी से बातचीत में कातिया एवेइरो ने कहा-मेरी जानकारी के मुताबिक अब लोग उन्हें अलविदा कह सकते हैं। आज नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि नेशनल टीम के साथ यह उनका विदाई सफर है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार यही उनका लास्ट डांस है, यानी वर्ल्ड कप। हालांकि रोनाल्डो या पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से अभी तक संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

pc- aaj tak

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre