Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर, जान ले आज क्या हैं दोनों की कीमत

Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर, जान ले आज क्या हैं दोनों की कीमत

इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोने-चांदी की कीमतों में आज भी तेजी है। एमसीएक्स पर सोना 0.62 प्रतिशत उछल कर 145187 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से ट्रेड कर रहा था।

जहां तक चांदी की बात करें तो आज बुधवार 5 अगस्त की सुबह यह 1.01 प्रतिशत महंगी होकर 223850 रुपये प्रति किलो ग्राम के रेट से ट्रेड कर रही थी।

सोमवार रात को सोना 142900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी 216506 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। यानी पिछले 33 घंटे में सोना 2287 रुपये महंगा हुआ है। जबकि, चांदी के भाव इस अवधि में 7000 रुपये चढ़े हैं।

श के बड़े शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट
अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत की वजह से सोने की कीमतों में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिलता है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के ताजा भाव इस प्रकार हैं।

दिल्ली- राजधानी में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,43,990 और 22 कैरेट सोना ₹1,31,990 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

मुंबई- आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,43,840 और 22 कैरेट का भाव ₹1,31,850 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

चेन्नई- दक्षिण भारत के इस प्रमुख बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,150 और 22 कैरेट की कीमत ₹1,32,140 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

कोलकाता- यहां के बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,43,890 और 22 कैरेट सोना ₹1,31,900 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर मिल रहा है।

pc- economictimes.indiatimes.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre