Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Health Tips: अजवाईन का सेवन आपकी हेल्थ प्रोब्लम को कर देगा दूर, मिलेगा आपको गजब का फायदा

Health Tips: अजवाईन का सेवन आपकी हेल्थ प्रोब्लम को कर देगा दूर, मिलेगा आपको गजब का फायदा

इंटरनेट डेस्क। अजवाइन का नाम आते ही हमारे दिमाग में यह एक मसाले की तरह घूमता है। यह सिर्फ आपकी रसोई का एक मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद का एक बेहतरीन खजाना है। अक्सर लोग इसे केवल पेट दर्द, गैस या एसिडिटी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी दिखने वाली अजवाइन कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है।

तो जानते हैं इसके उपयोग से क्या फायदे हो सकते है।

जोड़ों और गठिया के दर्द से आराम
जोड़ों और घुटनों में आज कल हर किसी को दर्द होता रहता है। अजवाइन के एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में असरदार हैं। अजवाइन के तेल की मालिश करने से या इसके काढ़े का सेवन करने से गठिया के दर्द में राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अजवाइन आपके लिए एक नेचुरल फैट बर्नर की तरह काम कर सकती है। सुबह खाली पेट अजवाइन का गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन नियंत्रित रहता है।

pc- news18

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre