Dailyhunt
IPL 2026:  भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास, यह कारनाम करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास, यह कारनाम करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में रविवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर्स में 250 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में सीएसके केवल 207 रन ही बना सकी। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने पहला विकेट लेकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

इस विकेट साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल में दो सौ विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। चहल ने अब तक आईपीएल 176 मैच में 224 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है। भुवी 192 मैचों में 202 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

pc- khabargaon.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre