Dailyhunt
Iran War: ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक ऐसा तूफान आ रहा है, जिसे रोका नहीं जा सकेगा, पोस्ट के बाद बढ़ी हलचल

Iran War: ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक ऐसा तूफान आ रहा है, जिसे रोका नहीं जा सकेगा, पोस्ट के बाद बढ़ी हलचल

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कभी कभार वो कुछ सनसनीखेज भी कर देते है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से अपने अंदाज में सनसनीखेज पोस्ट किया है।

इसमें उन्होंने कहा है कि एक ऐसा तूफान आ रहा है, जिसे रोका नहीं जा सकेगा। सोशल ट्रूथ पर ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

सीजफायर लागू होने के बावजूद दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं और फिर से लड़ाई छिड़ने का अंदेशा है। ऐसे में ट्रंप के बयान को ईरान पर किसी बड़े हमले की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तूफान आ रहा है और जो आ रहा है उसे कोई नहीं रोक सकता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्सपर्ट का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की इस पोस्ट ने भूराजनीतिक निहितार्थों के बारे में अटकलों को जन्म दिया है। ट्रंप का यह बयान एक्सियोस की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें बताया गया है कि अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरान पर कम समय में शक्तिशाली हमलों की एक श्रृंखला तैयार की है।

pc- sputniknews.in

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre