Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jokes: एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया, पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा.. पढ़ें आगे

Jokes: एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया, पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा.. पढ़ें आगे

Joke 1:

क आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो ?
कंडक्टर - जी 24 घंटे।

आदमी - वो कैसे ?

कंडक्टर - ऐसे समझिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं

और बाकी के 16 घंटे बीबी के बस में रहता हूँ ।

Joke 2:

पति - ये सब्जी कैसी बनाई है ?
न नमक है, न मिर्च और न कोई स्वाद।

काम में तुम्हारा मन नहीं लगता,

हर वक्त मोबाइल में लगी रहती हो।

पत्नी घूरते हुए बोली - पहले खुद कि आखों के सामने से मोबाइल हटाओ,

बहुत देर से देख रही हूँ पानी में डुबा डुबा कर रोटी खा रहे हो

और मुझे बोले जा रहे हो।

Joke 3:

पत्नी ने पति को कॉल किया
पत्नी :- कहाँ रह गए, अभी तक घर क्यों नहीं आये ?

पति : अजी भाग्यवान….. तुम्हे वो ज्वेलरी की दुकान याद है जहाँ तुम्हें एक हीरे का एक हार पसन्द आया था . लेकिन तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि तुम्हें वह हिरे का हार दिला पाता।

पत्नी : हाँ-हाँ, मुझे सब याद है.

पति : तब तो तुम्हें ये भी याद होगा कि मैंने कहा था जब मेरे पास पैसे होंगे मैं तुम्हें वह हीरे का हार जरूर दिलवाऊंगा.

पत्नी : (खुश होकर) हाँ बिल्कुल ये भी याद है.

पति : बस…… मैं उसी दुकान के सामने वाले सलून में बाल कटवा रहा हूँ, थोड़ा लेट आऊंगा।

Joke 4:

पत्नी : तुम कोई भी काम ढंग से क्यों नहीं करते हो ?
पति : अब क्या हुआ ? ऐसा क्या कर दिया मैंने ?

पत्नी : कल्ह गैस सिलेंडर तुमने ही लगाया था न !

पति : हाँ तो, सिलेंडर तो मैंने ही लगाया था। लेकिन हुआ क्या कुछ बताओगी भी ?

पत्नी : पता नहीं कि कैसे तुमने सिलेंडर लगाया की कल्ह से दो बार दूध उबाली हूँ, दोनों ही बार दूध फट गया।

Joke 5:

एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया….
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले

आदमी - ये मार्क्स आए हैं - गधे, शर्म नहीं आती ?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी - अरे आप सुनो तो…

आदमी - तू चुप बैठ। तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इस नालायक को,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे नंबर लाता है।

(लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए….)

पत्नी - अरे सुनो तो…

आदमी - तू चुप कर। एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूँ इसे।

पत्नी (इस बार तेज आवाज में) - अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre