Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LPG News: अब इस एक एप की मदद से मिलेगी आपको गैस बुकिंग से लेकर स्पलाई तक की जानकारी...कर ले पता

LPG News: अब इस एक एप की मदद से मिलेगी आपको गैस बुकिंग से लेकर स्पलाई तक की जानकारी...कर ले पता

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलेवरी में हर तरह की छूट दे दी है। घरेलू सिलेंडरों पर तो पहले भी कोई रोक नहीं थी, लेकिन ईरान अमेरिका युद्ध के कारण गैस किल्लत के बाद बुकिंग में परेशानी आने लगी थी।

लेकिन अब चीजे सामान्य है। अब लोग इसकी बुकिंग को लेकर काफी सजग हैं। जिसके चलते भारत पेट्रोलियम ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक ऐप लॉन्च की है, जिसके जरिए ना केवल गैस सिलेंडर की बुकिंग हो पाएगी बल्कि कई और भी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।

क्या किया कंपनी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत पेट्रोलियम ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ दिन पहले ही हेलो बीपीसीएल नाम की एक एप शुरू की है। ये एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से भारत गैस से जुड़ी लगभग सभी जरूरी सेवाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकता है।

इस एक ऐप के माध्यम से महज एक ही टैप में रोजमर्रा के भी कई काम पूरे किए जा सकेंगे। इसके बारे में खुद बीपीसीएल द्वारा अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर बताया है।

pc-indianexpress.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre