Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Milk Prices: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, 9 रुपये लीटर तक बढ़े दूध के दाम

Milk Prices: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, 9 रुपये लीटर तक बढ़े दूध के दाम

इंटरनेट डेस्क। चीनी की बढ़ी कीमतों के बीच एक बार फिर से लोगों को महंगाई का झटका लगा है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में दूध की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने थोक दूध की कीमत 93 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 102 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

यह नई दर 1 सितंबर, 2026 से 28 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहेगी। दूध के दामों में लगभग 9 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

जेब पर बढ़ा दबाव
बढ़े हुए दामों से आम आदमी की जेब पर भारी खर्च बढ़ने जा रहा है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने जानवरों के चारे और जानवरों की बढ़ती कीमतों की वजह से यह फैसला लिया है। दूध की बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट को देखते हुए कीमतों में यह बढ़ोतरी कर दी गई है।

कब से लागू होंगी नई दरें
मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नईं कीमतें 1 सितंबर 2026 से लागू कर दी जाएंगी। वहीं यह रेट 28 फरवरी 2027 तक रहेंगे।

pc- healthshots.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre