Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM Modi: पीएम मोदी की नॉर्वे के अखबार में छपे सपेरे वाले कार्टून पर विवाद हुआ शुरू, लिख दी साथ में ये बात भी

PM Modi: पीएम मोदी की नॉर्वे के अखबार में छपे सपेरे वाले कार्टून पर विवाद हुआ शुरू, लिख दी साथ में ये बात भी

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के दौरान नॉर्वे भी गए थे, यहां नॉर्वे के एक बड़े अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्टून बनाया है जिस पर अब विवाद शुरू हो गया है।

इस कार्टून में पीएम मोदी को सपेरे की तरह दिखाया गया था। उनके हाथ में सांप जैसी दिखने वाली एक पेट्रोल पाइप भी दिखाई गई। कार्टून के साथ छपे लेख का शीर्षक था, "A clever and slightly annoying man" चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस कार्टून को नस्लवादी बताया। लोगों का कहना है कि पश्चिमी मीडिया अब भी भारत को सपेरों का देश वाली पुरानी सोच से देखता है। कई यूजर्स ने लिखा कि यह भारत की गलत और पुरानी छवि दिखाने की कोशिश है।

नॉर्वे अखबार के मोदी कार्टून पर विवाद
विवाद तब और बढ़ गया जब नॉर्वे की पत्रकार हेले लाइंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा कि पीएम मोदी मीडिया से सवाल क्यों नहीं लेते। उन्होंने भारत में प्रेस फ्रीडम और मानवाधिकारों का मुद्दा भी उठाया। हालांकि पीएम मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गाहर बिना जवाब दिए वहां से चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद भारत की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। भारतीय राजनयिक सिबि जॉर्ज ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मीडिया को समझे बिना कुछ विदेशी संस्थाएं अधूरी जानकारी के आधार पर राय बना लेती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली में ही 200 से ज्यादा न्यूज चैनल हैं और भारत जैसे बड़े देश को समझना आसान नहीं है।

pc- thefederal.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre