इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सांसद राघव चड्ढा पर खुलकर प्रहार करना शुरू कर दिया है। पार्टी नेता संजय सिंह सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने सांसद राघव चड्ढा पर सीधा हमला बोला है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सांसद संजय सिंह ने कहा, बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है जब देश के तमाम मुद्दों पर संसद में प्रस्ताव आता है आप साइन नहीं करते। मोदी के खिलाफ आप आवाज नहीं निकालते हो, तमाम जो मुद्दे जनहित से जुड़े हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुजरात में पीटा जाता है आप उस पर नहीं बोलते।जब विपक्ष मुद्दों पर सदन से वॉकआउट करता है तो आप वॉकआउट नहीं करते, ये सारी तमाम चीजें हैं जिसका जवाब देश आपसे चाहता है, देश के लोग आपसे चाहते हैं।
वहीं अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने और पार्टी के संघर्षों से किनारा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर राघव चड्ढा की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा, राघव, तुम पिछले कुछ सालों से डर गए हो, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो, जो डर गया वो, देश के लिए क्या लड़ेगा? ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में पार्टी को बोलने के लिए जो सीमित समय मिलता है, उसका उपयोग देश बचाने के लिए होना चाहिए।
pc- aaj tak

