Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajasthan: 387 करोड़ से सड़कों को किया जा रहा गड्डा मुक्त, पैच रिपेयर का काम चल रहा तेजी से

Rajasthan: 387 करोड़ से सड़कों को किया जा रहा गड्डा मुक्त, पैच रिपेयर का काम चल रहा तेजी से

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून के दौरान बारिश से खराब हुई सड़कों से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद प्रदेश के स्थानीय निकायों में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य के 309 स्थानीय निकायों में से अब तक 166 निकायों में पैच रिपेयर का काम पूरा हो चुका है। वहीं 143 निकायों में काम अभी चल रहा है। सरकार का लक्ष्य बाकी काम भी 5 सितंबर तक पूरा करने का है।

अभियान के तहत सबसे बेहतर प्रदर्शन कोटा जोन का रहा है। यहां सभी 28 स्थानीय निकायों में स्वीकृत पैच रिपेयर का काम पूरा कर लिया गया है, बीकानेर में 37 में से 35 और जयपुर-द्वितीय जोन में 47 में से 43 निकायों में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है।

सड़कों पर गड्ढों की पहचान के लिए नियमित सर्वे किया जा रहा है। गड्ढा मिलने के बाद उसे 48 से 72 घंटे के भीतर कोल्ड मिक्स या हॉट मिक्स से भरने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में करीब 2 लाख 12 हजार 556 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है। इनमें से 58 हजार 919 किलोमीटर सड़कें मरम्मत योग्य और 55 हजार 340 किलोमीटर सड़कें पेचेबल श्रेणी में हैं। इनके लिए सरकार ने अब तक 387 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

pc- ndtv raj

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre