Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajasthan: पीएम ने कहा मिडिल ईस्ट यु़द्ध से तेल कंपनियों को हुआ भारी नुकसान, इतने में बन जाती एक और रिफाइनरी

Rajasthan: पीएम ने कहा मिडिल ईस्ट यु़द्ध से तेल कंपनियों को हुआ भारी नुकसान, इतने में बन जाती एक और रिफाइनरी

इंटरनेट डेस्क।पीएम मोदी ने आज राजस्थान के बाढ़मेर में स्थित पचपदरा में रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित भी किया। इस उपलब्धि के लिए राजस्थान को बधाई देते हुए कहा कि देश में लंबे समय से चले आ रहे ऊर्जा संकट को दूर करने का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है।

देश की 90 फीसदी एलपीजी हॉर्मुज से होकर आ रही थी। अचानक युद्ध के हालातों ने इस सप्लाई को काट दिया, लेकिन राजस्थान की इस धरती ने चुनौतियों से लड़ना सिखाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भारत ने व्यवहारिक, नीतिगत और कूटनीतिक स्तर पर जो संवेदनशील और दूरदर्शी फैसले लिए, वे भविष्य में इतिहास का हिस्सा बनेंगे।

पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अप्रैल से जून के बीच में अकेले पेट्रोल-डीजल में 75 हजार करोड़ रुपए का घाटा कंपनियों को उठाना पड़ा। यानी एक रिफाइनरी बन जाए इतना घाटा। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे, नियुक्ति पाने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर उनके उज्ज्वल भविष्य को नई मजबूती देगा और प्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

pc- ndtv

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre