Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने भाजपा अध्यक्ष को भेजा लीगल नोटिस, 7 दिन का दिया समय, कर डाली ये मांग

Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने भाजपा अध्यक्ष को भेजा लीगल नोटिस, 7 दिन का दिया समय, कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनो भाजपा और आरएलपी के एक अकेले नेता हनुमान बेनीवाल आमने सामने हैं। लगातार दोनों और से बयानबाजी का दौर जारी है। अब नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को अपने खिलाफ बयान देने को लेकर लीगल नोटिस भेजा है।

बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि राठौड़ के दिए गए सार्वजनिक बयानों से उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। नोटिस में जवाब और कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली की लॉ फर्म एसकेसी लॉयर्स एंड सॉलिसिटर्स के माध्यम से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि मदन राठौड़ ने सार्वजनिक मंचों और मीडिया में ऐसे बयान दिए जो मानहानिकारक हैं और लोकतांत्रिक संवाद की मर्यादाओं के विपरीत हैं। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन बयानों से सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलता है।

कर डाली ये मांग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाल ही में मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल की राजनीतिक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने बेनीवाल की कार्यशैली और भाषा पर सवाल उठाते हुए मीडिया और समाज से ऐसे नेताओं के सामाजिक बहिष्कार की बात कही थी। इसी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। हनुमान बेनीवाल का कहना है कि किसी जनप्रतिनिधि के सामाजिक बहिष्कार की अपील करना न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी उचित नहीं है। उन्होंने नोटिस में मदन राठौड़ से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं दिया गया और माफी नहीं मांगी गई तो उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

pc- news18

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre