Dailyhunt
Travel Tips:  अप्रैल के महीने में आप भी जा सकते हैं फ्लावर फेस्टिवल देखने, आ जाएगा आपको मजा

Travel Tips: अप्रैल के महीने में आप भी जा सकते हैं फ्लावर फेस्टिवल देखने, आ जाएगा आपको मजा

इंटरनेट डेस्क। अप्रैल का महीना चल रहा हैं और आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी में हैं तो फिर आज आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां घूमकर आपको आनंद आ जाएगा। इस महीने दुनिया भर में कई फ्लावर फेस्टिवल्स मनाए जाते हैं, अगर आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो अप्रैल 2026 घूमने और इन रंगीन नजारों को देखने के लिए जा सकते है।

चुली मेंडोक फेस्टिवल
बता दें कि 8 से 16 अप्रैल 2026 तक लद्दाख के कई गांवों में चुली मेंडोक फेस्टिवल मनाया जाएगा। इस दौरान खुबानी के फूल पूरे इलाके को हल्का गुलाबी रंग दे देते हैं। घूमने और फोटो लेने के लिए ये समय एकदम बढ़िया है। आपकों यहां जरूर जाना चाहिए।

जापान
आप इस समय जापान भी जा सकते है। यहां चेरी ब्लॉसम का मौसम घूमने का सबसे खास समय होता है। हर बाग और रास्ता गुलाबी फूलों से भर जाता है। शिजुओका, होक्काइडो, मियागी, अकिता, औमोरी, नागानो, इशिकावा और निइगाटा जैसे शहरों में यह नजारा देखने लायक है।

pc- thebrighterworld.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre