Dailyhunt
Travel Tips: गोवा के अलावा इन जगहों पर भी जा सकते हैं आप घूमने के लिए, यहां बीच भी हैं...

Travel Tips: गोवा के अलावा इन जगहों पर भी जा सकते हैं आप घूमने के लिए, यहां बीच भी हैं...

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने की सोच रहे हैं और आपका मन हैं कि आप समुद्र वाली जगहों पर जाए और बीच का आनंद उठाएं तो फिर आज आपको बताएंगे की आप गोवा के अलावा भी कई जगहों पर जा सकते हैं और घूमने का आनंद ले सकते है।

तो जानते हैं उन जगहों के बारे में।

लक्षद्वीप
अगर आप नीले साफ पानी और सफेद रेत वाले मालदीव जैसा अनुभव भारत में ही चाहते हैं, तो लक्षद्वीप से बेहतर कुछ नहीं। यह छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां का पानी इतना साफ है कि आप इसके नीचे की कोरल रीफ देख सकते हैं।

पॉन्डिचेरी
आपको अगर इसके अलावा दूसरी जगह पर जाना हैं तो आप पॉन्डिचेरी जरूर जाएं। यहां के बीच गोवा जितने शोर-शराबे वाले नहीं, बल्कि बेहद शांत और सुकून देने वाले हैं। प्रोमेनेड बीच शाम की सैर के लिए मशहूर है, जबकि पैराडाइज बीच अपनी सुनहरी रेत और नाव की सवारी के लिए जाना जाता है। यहां की फ्रेंच गलियां और रंग-बिरंगे घर आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

pc- agoda.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre