Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Trump:  खामेनेई के अंतिम संस्कार पर बोले ट्रंप, कहा- ईरान को एक हफ्ते का समय दिया, क्योंकि अमेरिका अच्छा हैं

Trump: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर बोले ट्रंप, कहा- ईरान को एक हफ्ते का समय दिया, क्योंकि अमेरिका अच्छा हैं

इंटरनेट डेस्क। ईरान के पूर्व सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है। ट्रंप ने ईरान पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अमेरिका ने अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक हफ्ते का समय दिया क्योंकि अमेरिका अच्छा है, उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए लाखों लोग जुटे है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष समारोह के तहत साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमने ईरान को पूरी तरह झकझोर दिया, अब वे समझौता करने के लिए बेताब हैं, हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे हैं।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में सप्ताहभर चलने वाले राजकीय अंतिम संस्कार की शुरुआत हो चुकी है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

pc- facebook

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre