Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Trump:  प्रधानमंत्री मेलोनी की नाराजगी के बाद बदले ट्रंप के सुर, कहा- मैं उन्हें पसंद करता हूं, हमारे संबंध अच्छे हैं

Trump: प्रधानमंत्री मेलोनी की नाराजगी के बाद बदले ट्रंप के सुर, कहा- मैं उन्हें पसंद करता हूं, हमारे संबंध अच्छे हैं

इंटरनेट डेस्क। कुछ समय पहले इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर भड़कने वाले डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदले बदले से नजर आ रहे है। मंगलवार को ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ की। अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दाेगान के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप से इस बारे में सवाल किया गया था।

इसके जवाब में उन्होंने मेलोनी को लेकर कहा कि वह एक शानदार महिला हैं।

साथ ही यह भी कहा कि मैं उन्हें पसंद करता हूं। हमारे संबंध अच्छे हैं। हालांकि इसमें थोड़ी समस्या हो गई थी, क्योंकि उन्होंने हमारी मदद करने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि तुर्की में नाटो सम्मेलन के बाद ट्रंप ने दावा किया था कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने को गिड़गिड़ा रही थीं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके जवाब में मेलोनी बहुत ज्यादा नाराज हुई थीं। यहां तक कि इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका का दौरा भी रद्द कर दिया था। ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने उनके ऊपर कोई बड़ा दबाव नहीं डाला था। लेकिन उन्होंने ईरान के मामले में हमारे साथ आने से मना कर दिया। आप सोच सकते हैं कि मैं इस बात से खुश नहीं हुआ।

pc- aaj tak

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre