Dailyhunt
US-Iran War:  ट्रंप ने कहा वो जंग खत्म करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव का रिव्यू कर रहे हैं...

US-Iran War: ट्रंप ने कहा वो जंग खत्म करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव का रिव्यू कर रहे हैं...

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका बीच चल रही जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जंग खत्म करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव का रिव्यू कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं आपको इसके बारे में बाद में बताऊंगा।

ईरान के दो अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम और फ़ार्स ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी के 9 सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में पाकिस्तान के जरिए 14-पॉइंट का प्रस्ताव भेजा है।

होर्मुज को लेकर ट्रंप का नया प्लान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने इस हफ़्ते ईरान के पिछले प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि बातचीत जारी है और तीन हफ़्ते से सीजफ़ायर बना हुआ दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का एक नया प्लान भी पेश किया है।

इस बीच ईरानी राइट्स लॉयर नरगिस मोहम्मदी की स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है। उनके फ़ाउंडेशन और परिवार ने कहा कि ईरान की इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री उनके अपने डॉक्टरों से इलाज के लिए उन्हें तेहरान भेजने का विरोध कर रही है। मोहम्मदी 50 साल की उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं।

pc- sputniknews.in

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre