Dailyhunt
Vastu Shastra: आपके घर की छत पर भी रखी हैं ये चीजें और नहीं दे रहे हैं ध्यान तो फिर आ सकती हैं आपको ये परेशानी

Vastu Shastra: आपके घर की छत पर भी रखी हैं ये चीजें और नहीं दे रहे हैं ध्यान तो फिर आ सकती हैं आपको ये परेशानी

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व हैं, अगर हम वास्तु के अनुसार चलते हैं तो इसका लाभ जरूर होता है। ऐसे में घर की छत को लेकर भी वास्तु के कई नियम बताएं गए है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा छत बुरी शक्तियों का अड्डा भी हो सकती है? कई बार लोग बिना ध्यान दिए छत पर कूड़ा-कचरा या पुरानी चीजें रख देते हैं, जो वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत दुर्भाग्य लाती हैं। तो जानते हैं आज उनके बारे में।

कचरा
हम अपने घरों में पुरानी या टूटी हुई कुर्सियों और मेजों को छत पर रख देते हैं क्योंकि घर के अंदर रखने पर वे भद्दी लगती हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि यह टूटा-फूटा फर्नीचर चुंबक की तरह निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।

जंग लगा लोहा
छत के कोने पर पड़ा जंग लगा पुराना लोहा या लोहे के औजार बिल्कुल भी शुभ नहीं होते। शास्त्रों के अनुसार, जंग लगा लोहा शनि के बुरे प्रभावों को बढ़ाता है। इसके परिणामस्वरूप, न केवल परिवार में कलह बढ़ती है बल्कि शरीर और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

pc- zee news

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre