Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vastu Shastra: घर में जरूर लाकर रखें आप भी ये चीजें, सुख, शांति, धन बरसेगा आप पर

Vastu Shastra: घर में जरूर लाकर रखें आप भी ये चीजें, सुख, शांति, धन बरसेगा आप पर

इंटरनेट डेस्क। जीवन में हर कोई चाहता हैं की सुख, शांति, प्रेम, धन और समृद्धि बनी रहे। लेकिन क्या आपको पता हैं की इन सबके लिए वास्तु के नियमों को मानना पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अगर ये शुभ चीजें सही दिशा और स्थान में रखी हों तो परिवार में खुशहाली, आर्थिक उन्नति और शांति का माहौल बनता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। घर पर तुलसी का पौधा होने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है।

लाफिंग बुद्धा
वास्तु और फेंगशुई वास्तु में लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रतीक माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को दो स्थानों पर सबसे अच्छा माना जाता है पहला मुख्य प्रवेश द्वार और ड्राइंग रूम में।

बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को सुख सफलता और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के ड्राईंग रूम या फिर ऑफिस के पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

pc- chennaionlineflorists.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre