Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vastu Shastra:  खरीदने जा रहे हैं अगर आप भी फ्लैट तो रखना होगा इन बातों का खास ध्यान, वास्तुदोष कर सकता हैं परेशान

Vastu Shastra: खरीदने जा रहे हैं अगर आप भी फ्लैट तो रखना होगा इन बातों का खास ध्यान, वास्तुदोष कर सकता हैं परेशान

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग घर खरीदते हैं, लेकिन कुछ लोगों के पास बजट कम होता हैं तो वो लोग फ्लैट भी खरीद लेते है। लेकिन आपको बता दें कि मध्यवर्गीय परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है अपना घर।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग फ्लैट या घर खरीदते समय वास्तु के नियमों की अनदेखी कर देते हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि फ्लैट की गलत दिशा उसमें वास्तु दोष उत्तपन्न कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि फ्लैट खरीदते समय वास्तु की किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

फ्लैट का आकारः
फ्लैट का आकार वर्गाकार या आयताकार हो, साथ ही फ्लैट की उत्तर-पूर्व दिशा खुली होनी चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

मुख्य द्वार का प्रवेशः
वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्लैट का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में होना चाहिए। मुख्य द्वार का इन दिशाओं में होना बहुत शुभ होता है। ध्यान रखें कि फ्लैट का मुख्य द्वार दक्षिण-पश्चिम दिशा में न हो।

pc- amar ujala

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre