Dailyhunt
Vastu Shastra: शाम के समय नहीं करनी चाहिएं आपको ये गलतियां, बन सकती हैं आपके लिए परेशानी का कारण

Vastu Shastra: शाम के समय नहीं करनी चाहिएं आपको ये गलतियां, बन सकती हैं आपके लिए परेशानी का कारण

इंटरनेट डेस्क। शाम का समय दिन और रात के बीच का एक समय होता हैं, इस समय को लेकर भी कई बड़ी बाते बोली जाती हैं, ज्योतिष शास्त्र में इस समय को संध्या काल कहा गया है, जब मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की ऊर्जा पृथ्वी पर अधिक सक्रिय मानी जाती है।

आपने बड़े बुर्जगों से भी सुना होगा की शाम के समय कई कामों के लिए रोका जाता हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, तो संध्या के समय चौखट से जुड़े इन ज्योतिषीय नियमों को समझना जरूरी है।

दहलीज पर बैठने को लेकर
जब कोई व्यक्ति शाम के समय चौखट पर बैठता है, तो वह इस ऊर्जा प्रवाह को बाधित करता है। ज्योतिष मानता है कि इस समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, दहलीज पर बैठना उनके मार्ग में रुकावट डालने जैसा माना जाता है।

चौखट पर अंधेरा
ज्योतिष में अंधकार को राहु और केतु से जोड़ा जाता है, जो भ्रम और नकारात्मकता के कारक माने जाते हैं। अगर शाम के समय घर की दहलीज पर अंधेरा या गंदगी रहती है, तो यह इन ग्रहों की ऊर्जा को आकर्षित करता है। कई लोग सफाई करने के बाद कूड़ा दरवाजे के पास ही छोड़ देते हैं, या लाइट जलाना भूल जाते हैं। धीरे-धीरे घर का माहौल भारी लगने लगता है, छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगती है और पैसों की तंगी भी महसूस होती है।

pc- astrologybaba.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre