Dailyhunt
Viral Video: मौत का लाइव वीडियो, घुमावदार सड़क से सीधे खाई में कूद गई कार...वीडियो हो रहा....

Viral Video: मौत का लाइव वीडियो, घुमावदार सड़क से सीधे खाई में कूद गई कार...वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आप कई तरह के वीडियो वायरल होते देख चुके है। कभी डांस, रोमांस, झगड़ा, बहुत कुछ, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको भी टेंशन दे जाते हैं अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो।

जी हां एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं पहाड़ों का, जहां पर कार चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी नहीं बरतना महंगा पड़ गया।

क्या है मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी इलाके का है। यहां एक अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार घुमावदार सड़क पर देखते ही देखते फिसलकर खाई में जा गिरती है। बताया जा रहा है कि खाई करीब 200 मीटर गहरी है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी डिजायर कार का टायर फटने के बाद ड्राइवर स्टीयरिंग पर से कंट्रोल खो बैठा था। स्टीयरिंग कंट्रोल खोने के बाद, कार के एयरबैग खुल गए जिससे स्थिति और भी खराब हो गई। आखिरकार, कार खाई में जा गिरी और, टकराते ही उसमें आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर अबतक दुर्घटना के बारे में कोई बयान नहीं आया है।

pc-hindustan

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre