Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Weather Update: राजस्थान में फिर से सुस्त पड़ा मानसून, एक सप्ताह करना पड़ सकता हैं तेज बारिश का इंतजार, जाने आज कहा बरस सकते हैं मेघ

Weather Update: राजस्थान में फिर से सुस्त पड़ा मानसून, एक सप्ताह करना पड़ सकता हैं तेज बारिश का इंतजार, जाने आज कहा बरस सकते हैं मेघ

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सुस्त पड़ चुका है। लोगों को एक बार फिर से बारिश का इंतजार करना होगा। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 29 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और प्रतापगढ़ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 29 अगस्त के लिए राजस्थान के किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

आज यहां बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो 29 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। उदयपुर संभाग के साथ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और प्रतापगढ़ में भी स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। जयपुर और अजमेर समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।

एक सप्ताह कमजोर रहेगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश हिस्सों में कमजोर मानसून परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि सितंबर की शुरुआत में मौसम का रुख बदल सकता है। 3-4 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

pc- amar ujala

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre