Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
West Bengal:  पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नहीं मिली धरना प्रदर्शन की इजाजत, पुलिस ने हटवाया सामान

West Bengal: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नहीं मिली धरना प्रदर्शन की इजाजत, पुलिस ने हटवाया सामान

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता में धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है। टीएमसी सांसदों अभिषेक बनर्जी और कल्याण मुखर्जी के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया जाना था।

ऐसे में अब कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने से पहले सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि पुलिस ने 2 जून को होने वाले धरने की अनुमति नहीं दी।

हटवा दिया सामान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीएमसी की और से कहा गया हैं कि रानी रासमणि एवेन्यू पर मंच बनाने के लिए लाया गया सामान भी वहां से हटवा दिया गया। यह धरना टीएमसी नेताओं पर हुए हमलों के विरोध में किया जाना था। पार्टी का आरोप है कि धरने की अनुमति भी नहीं दी गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह अपना कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी।

क्या कहा ममता बनर्जी ने
ममता बनर्जी का कहना है कि हमने बैठक पहले से तय कर रखी है, अब आप कह रहे हैं कि जगह बदल दो। ऐसा कैसे हो सकता है? मंच हो या न हो, बैठक होगी, मैं वहां जाऊंगी, अगर मुझे रोका गया तो जहां रोकेंगे, वहीं बैठ जाऊंगी, चाहे गिरफ्तार ही क्यों न कर लें। उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली जाकर भी विरोध दर्ज कराएंगी। टीएमसी का आरोप है कि पुलिस ने इस जगह पर कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया।. पार्टी का कहना है कि अधिकारियों ने साफ कहा कि रानी रासमणि एवेन्यू पर धरना नहीं किया जा सकता।

pc- aaj tak

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajasthan Khabre