Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'पापियों को कड़ी सजा मिले': राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोले महंत नृत्य गोपाल, ट्रस्ट की बैठक आज

'पापियों को कड़ी सजा मिले': राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोले महंत नृत्य गोपाल, ट्रस्ट की बैठक आज

योध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक सोमवार दोपहर प्रस्तावित है। बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने मामले पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखित बयान जारी कर कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि जिसने भी ऐसा कृत्य किया है, उसे कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

राजनीतिकरण न करने की अपील

महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि रामलला मंदिर से जुड़ा यह विषय करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा है, इसलिए इसका किसी भी प्रकार के निजी या राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील की। साथ ही निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आने और दोषियों को सजा मिलने की उम्मीद जताई।

ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय पर हो सकती है चर्चा

ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक में कथित चढ़ावा चोरी के मामले के अलावा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, चंपत राय का महासचिव पद से इस्तीफा स्वीकार किया जा सकता है, जबकि उन्हें ट्रस्ट का सदस्य बनाए रखने पर भी विचार हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला कार्यकारिणी की बैठक में बहुमत से लिया जाएगा।

बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित होगी। ट्रस्ट के नियमित सदस्य ही मतदान कर सकेंगे, जबकि पदेन सदस्य केवल अपनी राय रखेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Rajsatta Express