Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धार में भीषण हादसा : टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराई पिकअप, 6 बच्चों समेत 16 मजदूरों की मौत, कई घायल

धार में भीषण हादसा : टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराई पिकअप, 6 बच्चों समेत 16 मजदूरों की मौत, कई घायल

धार, 30 अप्रैल। मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजरने वाले इंदौर - अहमदाबाद हाईवे के तिरला बायपास पर देर रात एक स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार 50 मजदूरों में से अब तक 16 की मौत की पुष्टि हो गई है।

जबकि इतने ही मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इस ह्रद्य विदारक घटना को लेकर प्रभाधनमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि का भी एलान किया है।

हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास देर रात को हुआ है। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पहले एक स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि, वाहन में क्षमता से काफी ज्यादा मजदूर सवार थे। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण हादसे के बाद सुबह तड़के तक करीब 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। दुखद बात ये है कि, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

वहीं, 13 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है। धार जिला अस्पताल के डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि, 35 लोग अस्पताल लाए गए थे। इसमें कई लोगों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों में लगभग 8 से 10 बच्चे भी शामिल हैं।

मुआवजे का ऐलान : इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Real Voice of India Hindi