Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केंद्र सरकार का फैसला : लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन

केंद्र सरकार का फैसला : लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन

ई दिल्ली, 2 जून। केंद्र सरकार ने मंगलवार की शाम IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया। इससे पहले दिन में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर बढ़ते विवाद के बीच CBSE के पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाया था।

राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए नए बदलावों के तहत की गई है।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद में केंद्र का एक्शन : CBSE के चेयरमैन और सचिव हटाए गए, जांच कमेटी गठित

देखा जाए तो CBSE में ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रहा विवाद राजनीतिक स्तर तक पहुंच गया है। यही वजह रही कि केंद्र ने न सिर्फ सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला किया वरन इसके साथ ही बोर्ड की ओएसएम प्रणाली से जुड़ी सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच समिति भी बनाई गई है। यह पूरा मामला 12वीं बोर्ड परीक्षा की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है। कमेटी एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम?

प्रशांत सीताराम, वर्ष 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर से जुड़े हुए हैं। सीबीएसई के अध्यक्ष बनने से पहले वह गृह मंत्रालय के गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, मार्च 2026 में उन्हें गृह मंत्रालय के उसी विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था। यह पदोन्नति उन्हें उनके वर्तमान पद पर रहते हुए (इन-सीटू प्रमोशन) दी गई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Real Voice of India Hindi