Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, चार सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 104 अंक टूटा, निफ्टी 32 अंक कमजोर

शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, चार सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 104 अंक टूटा, निफ्टी 32 अंक कमजोर

मुंबई, 7 जुलाई। पिछले चार कारोबारी सत्रों में अच्छी तेजी देखने वाला घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को भी बढ़त के साथ खुला था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मुनाफावसूली हावी होने से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स 104 अंक टूट गया जबकि एनएनई निफ्टी में 32 अंकों की कमजोर लेकर रुका। गनीमत रही कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों में खरीदारी से गिरावट कुछ हद तक थम गई।

सेंसेक्स 104.35 अंकों की कमजोरी से 78,180.72 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ। पिछली शाम के मुकाबले 176 अंकों की बढ़त के साथ खुला सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 379.85 अंक चढ़कर 78,664.92 अंक तक चला गया था। लेकिन जब बिकवाली शुरू हुई तो इसने 254 अंक फिसलकर 78,031.04 पर दिन का निचला स्तर देखा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 13 के स्टॉक चढ़कर बंद हुए तो 17 में गिरावट रही।

निफ्टी 31.65 अंक फिसलकर 24,398.70 पर बंद

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 31.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत फिसलकर 24,398.70 अंक पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र के मुकाबले 34 अंक बढ़कर खुला था और लगभग 100 अंकों की बढ़त से 24,530.90 तक गया था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 24 के शेयर हरे निशान पर रहे तो 26 में कमजोरी दर्ज की गई।

ट्रेंट के स्टॉक में सर्वाधिक 12.42% की गिरावट

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में ट्रेंट के स्टॉक में सर्वाधिक 12.42 प्रतिशत की गिरावट रही। कम्पनी की जून तिमाही की आय वृद्धि बाजार के अनुमान से कम रहने के बाद इसमें भारी बिकवाली देखी गई। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, इटर्नल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।

एफआईआई ने 243.03 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 243.03 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। उधर वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 72.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Real Voice of India Hindi