Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बड़वानी में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 399 बैग जब्त

बड़वानी में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 399 बैग जब्त

RNI News 1 week ago

ड़वानी जिले में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उर्वरक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 20 मई की रात बड़वानी-अंजड़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे की गई, जहां ट्रक और ट्रैक्टर में उर्वरक लोड कर ले जाया जा रहा था।

मौके से पकड़े गए दो आरोपी

कार्रवाई के दौरान तुषार (विट्ठल) पिता छोटूसिंह गिरासे और दीपक पिता नवल रामूशी मौके पर मौजूद थे। पूछताछ में पाया गया कि उर्वरक वनतारा बायो फर्टिलाइजर, आनंद (गुजरात) कंपनी का बताया गया है।

399 बैग उर्वरक जब्त

टीम ने कुल 399 बैग उर्वरक जब्त किए, जिनमें ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, पोटेशियम मोबिलाइजिंग, एनपीके कैरियर बेस्ड कंसोर्टिया, ह्यूमिक एसिड और ऑर्गेनिक कार्बन जैसे विभिन्न प्रकार के उर्वरक शामिल थे।

दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

कंपनी और संबंधित व्यक्तियों को उर्वरक परिवहन व बिक्री से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।

आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला

दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़वानी थाने में आवश्यक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News