Dailyhunt
भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ताः किसानों की समस्या को लेकर सरकार को घेरा

भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ताः किसानों की समस्या को लेकर सरकार को घेरा

RNI News 1 week ago

भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की कई समस्याओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा फिर विधायक बनेंगे। राजेंद्र भारती भी फिर विधायक बनेंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने पहुंचकर रात में विधानसभा खोलने का कारण पूछा। विधानसभा प्रमुख सचिव ने कहा था रात में विधानसभा खोलने की कोई सोच नहीं है। उन्होंने रुटीन का काम बताया। सुबह पता चला विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता निरस्त की गई। विधानसभा खुलेगी तो हम जाएंगे, हम गए तो प्रमुख सचिव ने हमारा स्वागत किया था। वहां जाकर मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया। सदन में नहीं गए, विधानसभा परिसर में गए थे। नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज का मामला इसी विधानसभा का है। अब तक कोई निर्णय नहीं किया निर्मला सप्रे पर विधानसभा ने कोई निर्णय नहीं लिया। बीजेपी अलोकतांत्रिक का कैंसर बन गई है।

किसानों के लिए बारदाने नहीं दिया पर्याप्त ऑर्डर- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी गेंहू खरीदी की तारीख बढ़ने पर बोले कि 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी, लेकिन ढाई करोड़ बारदानों का ही ऑर्डर किया। वारदाने नहीं होने से गेंहूं नहीं खरीद रहे ये संकट था नहीं, पैदा किया गया है। जूट बारदान के लिए आवेदन ही नहीं किया। खरीदी होती तो ओला-पाला से फसलें प्रभावित नहीं होतीं।

केंद्रीय कृषि मंत्री के घर के बाहर कांग्रेसी देंगे धरना

उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट-इम्पोर्ट नीति भी सही नहीं है। खरीदी की तारीख बढ़ी तो सोसायटी में पैसे जमा करने की तारीख क्यों नहीं बढ़ाई गई। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी किसान मंडियों में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल में एक दिन के उपास में बैठेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि मंत्री के घर के बाहर बैठकर धरना देंगे। किसानों के मामले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के भोपाल स्थित बंगले का घेराव करेंगे। एक दिन का उपवास करेंगे।

राज्यसभा चुनाव फैक्टर में कामयाब नहीं होगी बीजेपी- श्री पटवारी

उन्होंने कहा कि तीसरी सीट से राज्यसभा 500-700% कांग्रेस प्रत्याशी ही जाएंगे। राज्यसभा चुनाव फैक्टर के लिए बीजेपी नम्बर कम करने में लगी है लेकिन बीजेपी कामयाब नहीं होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News