Dailyhunt
जबलपुर के बारगी डैम में क्रूज पलटने से हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जबलपुर के बारगी डैम में क्रूज पलटने से हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

RNI News 1 week ago

बलपुर में हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

राहत एवं बचाव कार्य जारी- डॉ. यादव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News