Dailyhunt
जबलपुर पहुंचे रामेश्वर धाम महाराज, समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर दिया जोर

जबलपुर पहुंचे रामेश्वर धाम महाराज, समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर दिया जोर

RNI News 1 week ago

बलपुरः दतिया से जबलपुर पधारे रामेश्वरम धाम सरकार का शहर में भव्य स्वागत किया गया। वे जानकी रमन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां जानकी रामायण परिवार के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

तीन दिवसीय दिव्य दरबार कार्यक्रम के सिलसिले में जबलपुर आए महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र के विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और पूरे आयोजन में श्रद्धा व उत्साह की झलक साफ नजर आई।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News