Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जहानाबाद में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

जहानाबाद में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

RNI News 1 week ago

हानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जमीन की नापी के बदले मांगी गई थी रिश्वत

गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने उसके पास से रिश्वत की राशि 5 हजार रुपये भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि गया जिले के बेलागंज निवासी एक व्यक्ति ने अपनी जमीन की नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन के बाद भी लंबे समय तक जमीन की नापी नहीं की गई। इसके बाद अमीन ने काम कराने के बदले 5 हजार रुपये की मांग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग से संपर्क किया।

शिकायत सत्यापित होने के बाद बनाई गई कार्रवाई की योजना

शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले की जांच कराई। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की गई। बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम अमीन को दी, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

पटना ले जाकर की जा रही पूछताछ

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्री राम चौधरी ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमीन को पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी विभाग ने लोगों से की अपील

निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। विभाग ने कहा कि शिकायतों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – बरुण कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News