Dailyhunt
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री हेमंत गुप्ता सस्पेंड, कार्यों में मिली गंभीर अनियमितताएं

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री हेमंत गुप्ता सस्पेंड, कार्यों में मिली गंभीर अनियमितताएं

RNI News 1 week ago

निवाड़ीः जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जल संसाधन विभाग के कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को कार्यों में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया है।

खबर के मुताबिक जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत लुहरगुवां स्थित नहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्य नहीं पाए जाने, गंभीर अनियमितता और अधिकारियों द्वारा गुमराह करने की बात सामने आई।

कार्यों में सुधार लाएं अधिकारी- प्रभारी मंत्री

इसके बाद प्रभारी मंत्री कुशवाह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री हेमंत गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दे दिए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर जमुना भिड़े ने संभागायुक्त सागर को संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भी भेज दिया है। प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में सुधार करें और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।

निवाड़ी से संवाददाता देवेश गुप्ता की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News