Dailyhunt
कालाबाजारी पर शिकंजाः मैदान में उतरे कलेक्टर व एसपी,  हजारों लीटर डीजल और गैस सिलेंडर जब्त

कालाबाजारी पर शिकंजाः मैदान में उतरे कलेक्टर व एसपी, हजारों लीटर डीजल और गैस सिलेंडर जब्त

RNI News 1 week ago

मैहरः जिले में अवैध डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से महा-अभियान चलाया। कलेक्टर रानी बाटड़ और एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने खुद मैदान में उतरकर अमदरा और रामनगर क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान भारी मात्रा में अवैध ईंधन, गैस सिलेंडर और शराब बरामद की गई है। यह कार्यवाही दोपहर करीब 2 बजे से चल रही है। हाईवे के ढाबों पर अचानक पहुँचे कलेक्टर-एसपी प्रशासन की टीम ने अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा और सभागंज इलाकों के हाइवे में स्थित ढाबों पर औचक दबिश दी। छापेमारी की खबर मिलते ही कई ढाबा संचालक मौके से फरार हो गए। विशेष रूप से बाबूजी ढाबा पर की गई कार्रवाई में टैंकर सहित भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया गया है। यहाँ ड्रमों में भरकर ईंधन को अवैध रूप से बेचने के लिए संग्रहित किया गया था।

20 हजार लीटर से अधिक अवैध डीजल जब्त

एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न ठिकानों से करीब 20,000 लीटर से अधिक अवैध डीजल जब्त किया गया है। वहीं अमरपाटन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ढाबे में कार्रवाई के दौरान 2 पेटी और एक जगह 43 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।

आपराधिक प्रकरण के 9 मामले दर्ज

इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 9 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिले के अमदरा क्षेत्र में यहाँ सबसे अधिक 7 मामले दर्ज किए गए हैं, जो मुख्य रूप से डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध जमाखोरी से जुड़े हैं।रामनगर क्षेत्र में 2 मामले दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मैहर से संवाददाता प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News