Dailyhunt
मध्यप्रदेश में ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट को और आगे बढ़ाएंगे- मंत्री राकेश सिंह

मध्यप्रदेश में ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट को और आगे बढ़ाएंगे- मंत्री राकेश सिंह

RNI News 2 weeks ago

भोपालः मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकनिर्माण से लोक कल्याण की अवधारणा को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। तो स्वाभाविक है कि मध्यप्रदेश में बनने वाली सड़कें, पुल, पुलिया इनके अलावा इमारतें वह भी प्रकृति के साथ तालमेल और आधुनिक तकनीकि का मिश्रण होना चाहिए।

मध्यप्रदेश में सारे भवन ग्रीन बिल्डिंग की स्टेडर्ड के बनेंगे- मंत्री राकेश सिंह

इसलिए हमने निर्णय किया था कि हम मध्यप्रदेश में ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट को आगे बढ़ाएंगे। अच्छी बात ये है कि मुख्यमंत्री ने साथ में यह भी तय करवा दिया कि मध्यप्रदेश में सारे भवन ग्रीन बिल्डिंग की स्टेडर्ड का बनेगा। लेकिन इसके लिए हमारे सारे इंजीनियर्स समय-समय पर प्रशिक्षित हों। जो देश में इसको लेकर नई नई चीजें आ रही हैं। उनके साथ इनको जोड़ें तो उसके लिए ऐसे प्लेटफार्म कम मिलते हैं। ये नेशनल सेमिनार है, हमने ग्रीन बिल्डिंग के कॉसेप्ट, इससे आने वाले विषयों पर चर्चा के लिए ही निर्धारित किया है।

सेमिनार में दो एमओयू किए गए

इससे साथ ही भारत सरकार की संस्था गृह के साथ भी एमओयू किया है। ग्रीन बिल्डिंग की मॉनिटिरिंग गृह संस्था ही करेगी। आईआईटी इंदौर के साथ भी एमओयू किया है। कुल मिलाकर प्रकृति के साथ समन्वय और तालमेल इसके लेकर जो हमारे भवन मजबूत भी हों और टिकाऊ भी हों और प्रकृति और पर्यावरण के साथ समन्वय भी हो, इस दिशा में हम तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज का ये जो सेमिनार है इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News