Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज ग्वालियर में ऋषि वाला विश्वविद्यालय का किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज ग्वालियर में ऋषि वाला विश्वविद्यालय का किया भूमि पूजन

RNI News 2 weeks ago

ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रभारी मंत्री Tulsi Silawat ने एयरपोर्ट पर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्वालियर जिले के बेला ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि गालिब विश्वविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विश्वविद्यालय की नींव रखी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में विश्वविद्यालयों की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है, जो देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी भारत का नाम रोशन करते हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठा रही है और भविष्य में भी कई विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह कृषि विश्वविद्यालय किसानों और छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा, जिससे आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News