Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पन्ना कुआं हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री, दिया हर संभव मदद का भरोसा

पन्ना कुआं हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री, दिया हर संभव मदद का भरोसा

RNI News 2 weeks ago

न्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में हुए कुआं हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। कुआं धसकने से पांच श्रमिकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि

हादसे के बाद प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार स्वयं गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उनके साथ सांसद वीडी शर्मा और पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

"सरकार हर परिस्थिति में साथ है" - मंत्री परमार

प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने आर्थिक सहायता के साथ बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

राहत और सहायता कार्यों में तेजी के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों की सभी जरूरतों का तत्काल आकलन कर राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी स्थिति की जानकारी

इस दौरान कलेक्टर ऊषा परमार और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने हादसे के बाद की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

सांसद वीडी शर्मा ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया, वहीं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की बात कही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News