Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शराब दुकानों की नीलामी में लापरवाही पड़ी भारी, 3 जिलों के आबकारी अधिकारी सस्पेंड

शराब दुकानों की नीलामी में लापरवाही पड़ी भारी, 3 जिलों के आबकारी अधिकारी सस्पेंड

RNI News 6 months ago

भोपालः मध्यप्रदेश आबकारी विभाग ने राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं होने और शराब दुकानों के निष्पादन में लापरवाही पर तीन जिलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त की कार्रवाई

प्रदेश में करीब 400 शराब दुकानों की नीलामी अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग को तय राजस्व लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत आ रही है। इस सूची में बैतूल के अलावा आशोकनगर और गुना जिला भी शामिल हैं। मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने कार्रवाई की है और तीनों जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News